‘Bigg Boss 18’ का फिनाले अब करीब आ गया है। इसी के चलते शो में टिकट टू फिनाले का आयोजन किया गया। इसमें तीन कंटेस्टेंट एक-दूसरे को टक्कर देते नजर आए। इसके बाद जो हुआ वो बिग बॉस के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।

Bigg Boss 18‘ में टिकट टू फिनाले टास्क कराया गया। टिकट टू फिनाले की दावेदारी पेश करते तीन घर वाले नजर आए। इस गेम के दौरान घर का माहौल बदल गया। खूब तमाशों के बीच ये टास्क पूरा किया गया। इसके बाद दो सदस्यों की दावेदारी तय हुई और उनके बीच फाइनल खेल खेला गया। घर वाले इस खेल के लिए काफी उत्साहित नजर आए।

इसके लिए एक अंडे वाले टास्क को चुना गया। रजत दलाल अंडावाले बने। श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडे इस खेल के संचालक रहे। ये तीनों ही कंटेस्टेंट बाहर होने के लिए नॉमिनेट किए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि अगले हफ्ते डबल एविक्शन होगा, जिसमें से दो सदस्य बेघर हो जाएंगे। ऐसे में खतरे की दो तलवारें लटक रही हैं।

शुरू हुआ खेल

Bigg Boss 18‘ के घर में बचे सभी कंटेस्टेंट्स को गार्डन एरिया में एक जगह पर इकट्ठा किया जाता है। दूसरी ओर थोड़ी ही दूरी पर एक अंडे की टोकरी रखी गई। तीन नॉमिनेटेड सदस्यों को छोड़कर बाकी के घरवालों ने अपनी दावेदारी पेश की। उन्हें दौड़ लगाकर उस डलिया तक पहुंचना था और फिर अंडे निकालकर उसे रजत दलाल को देने थे। इसके बाद उस पर नाम लिखना था। इस खेल में शिल्पा शुरू में ही बाहर हो गईं, विवियन, करण और अविनाश ही तेजी से भागकर पहले अंडे तक पहुंच सके।

करण ने दिया बलिदान

करण वीर मेहरा खेल में भले ही शानदार थे, लेकिन उन्होंने अंडे पर अपना नहीं बल्कि चुम दरांग का नाम लिखवाया। उन्होंने पांच राउंड में सात अंडे निकाले थे और विवियन ने भी कुल 7 अंडों निकाले और उन पर अपना नाम दर्ज कराया। अविनाश ने 3 अंडे हासिल किए थे। ऐसे में वो दूसरे राउंड का हिस्सा नहीं बन पाए। इसी खेल के बीच ही करण को धक्का भी लगता है।

विवियन उसे धक्का देते नजर आते हैं, जिससे वो गिर जाता है। इसके बाद वो फेर तरीके से खेल खेलने के लिए कहता है। अविनाश भी इस दौरान उस पर बिफर जाते हैं और कहते हैं कि वो तभी तक फेयर रहेंगे जब तक वो फेयर रहेगा। इस पर करण कहते हैं कि अविनाश यही पर तू बिग बॉस हार गया।

नहीं मिला पहला फाइनलिस्ट

वैसे इस विवाद के बाद अगला राउंड शुरू होता है। इसमें विवियन और चुम हिस्सा लेते हैं। दोनों को इस बार अलग-अलग रंग की ईंट इकट्ठा करनी थी। जहां विवियन के हिस्से गोल्डन रंग की ईंट आती हैं तो वहीं चुम को सिल्वर कलर की ईंट मिलती हैं। खेल ऐसा था कि जो ज्यादा ईंट इकट्ठा कर सकेगा वो जीत जाएगा। ऐसे में चुम के पास कम ईंट इकट्ठा हो सकीं और विवियन ज्यादा ईंट जमाकर के खेल जीत लिया।

इसके बाद भी वो फेयर के जाल में उलझ गए। टास्क जीत लेने के बाद भी विवियन ने टिकट टू फिनाले लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वो खेल के दौरान अग्रेसिव रहे इसलिए टिकट टू फिनाले नहीं लेंगे। ऐसे में चुम को टिकट टू फिनाले का ऑफर मिला, जिसे उन्होंने भी ठुकरा दिया। ऐसे में कोई भी फिनाले वीक में नहीं पहुंच सका। अभी भी शो को अपना पहला फाइनलिस्ट नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें

कहानी जो बदल देगी आपकी जिंदगी, दुनियाभर के राष्ट्रपतियों की फेवरेट रही ये किताब, अब Netflix पर आ गई है सीरीज

Bigg Boss 18: चाहत पांडे पर कमेंट कर बुरे फंसे करणवीर, आगबबूला हुईं एक्ट्रेस, दिया करारा जवाब