Anant Ambani और Radhika Merchant का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राधिका और अनंत की जोड़ी सिंपल अंदाज में भी लोगों का दिल जीत रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Anant Ambani और Radhika Merchant इन दिनों लोगों के पसंदीदा कपल बने हुए हैं। दोनों की केमिस्ट्री की दुनिया दीवानी है और लोग भर-भरकर दोनों पर प्यार बरसाते हैं। अनंत अंबानी और राधिका जब भी नजर आते हैं तो उनके वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। इन दिनों दोनों जामनगर में हैं।

हाल में ही दोनों को एक साथ सलमान खान से बातचीत करते हुए स्पॉट किया गया। सामने आए इस वीडियो में लोगों को एक बार फिर राधिका मर्चेंट की सादगी नजर आईं। उन्होंने सादगी भरे अंदाज से लोगों को ध्यान अपनी और खींचा। अब उनके हालिया वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

सादगी भरे लुक में भी Radhika लगीं कमाल

सामने आए वीडियो में आप Radhika Merchant को पीले सूट में देख सकते हैं। उन्होंने इसके साथ ही खुद को ब्राउन कलर की शॉल से रैप किया है। खुले बालों में वो काफी प्यारी लग रही हैं। उनके साथ ही अनंत अंबानी भी दिख रहे हैं। उन्होंने कैपरी पैंट्स के साथ ही अपनी फ्लोरल और एनिमल प्रिंटेड शर्ट कैरी की है।

दोनों ही एक साथ चलते नजर आ रहे हैं। ठीक बगल में सलमान खान भी दिख रहे हैं, जिन्हें चेक्ड शर्ट और ग्रे ट्राउजर कैरी किया है। सलमान हमेशा की तरह ही डैशिंग लग रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग राधिका की सादगी की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वो हर अवतार में खूबसूरत लगती हैं, फिर चाहे वो सिंपल लुक हो या फिर स्टाइलिश डीवा वाला अवतार हो।

कब हुई थी शादी

बता दें, जामनगर में ही सलमान खान का बर्थडे सेलिब्रेशन रखा गया था, जिसका आयोजन Anant Ambani ने किया था। इस इवेंट के बाद वो रिलाएंस के एक इवेंट में भी शामिल हुए। वो Anant Ambani के नए प्रोजेक्ट की शुरुआत का हिस्सा बने। बात करें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की तो दोनों ने इसी साल शादी की।

12 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंधे। शादी किसी मेंगा इवेंट से कम नहीं रही। साल की शुरुआत के साथ ही शादी के प्री-वेडिंग इवेंट्स शुरू हो गए थे। दो खास प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन भी रखे गए, जिसमें से एक का आयोजन जामनगर में ही किया गया। बॉलीवुड सितारों से लेकर देश-विदेश के नामी लोग इस शादी का हिस्सा बने।

यह भी पढ़ें

Amitabh Bachchan की फिल्म का विलेन, ‘Mahabharat’ में निभाया ऐसा रोल, असल जिंदगी में झेलनी पड़ी नफरत

Maine Pyar Kiya राजश्री प्रोडक्शंस ने फिल्म के 35 साल पूरे होने पर ‘मैंने प्यार किया’ को किया दोबारा रिलीज