Jahaan Kapoor की सीरीज ‘ब्लैक वॉरंट’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। बीते रोज इसकी मुंबई में स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग के ईवेंट में जहान के चचेरे भाई रणबीर कपूर भी पहुंचे थे। सीरीज एक प्रिजन ब्रेक ड्रामा है।
मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के चचेरे भाई Jahaan Kapoor भी बॉलीवुड में अपनी जमीन तलाश रहे हैं। फिल्म में डेब्यू के बाद जहान कपूर अब ओटीटी सीरीज में नजर आने वाले हैं। जहान कपूर की सीरीज ‘ब्लैक वॉरंट’ आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले गुरुवार को इस सीरीज की स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई थी।
इस स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर समेत कई सितारे शामिल हुए थे। इस सीरीज को विक्रमादित्य मोटवानी डायरेक्ट कर रहे हैं। जहान कपूर की ये ओटीटी डेब्यू सीरीज होने वाली है। इससे पहले जहान कपूर ने 2020 में आई फिल्म ‘फराज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि जहान कपूर की ये फिल्म कब आई और कब उतर गई लोगों को कानों-कान हवा नहीं लगी। अब फिल्म में डेब्यू बिगड़ने के बाद जहान कपूर ने ओटीटी का सहारा लिया है। जहान कपूर की सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है।
कौन हैं Jahaan Kapoor?
जहान कपूर बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के चचेरे भाई हैं। कपूर खानदान से होने के बाद भी जहान अपने दम पर बॉलीवुड में जगह बनाना चाहते हैं। जहान कपूर की फिल्म ‘फराज’ में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी 2016 में ढाका में हुई एक आतंकी घटना पर बनी थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। जिसके बाद से जहान कपूर अब ओटीटी सीरीज के जरिए फिल्मी दुनिया में एंट्री तलाश रहे हैं।
रणबीर कपूर समेत तमाम सितारे हुए शामिल
बता दें कि ब्लैक वॉरंट सीरीज की स्क्रीनिंग में गुरुवार को बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा रहा। इस स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर भी फंकी अंदाज में नजर आए। इसके साथ ही सीरीज के डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी भी यहां मौजूद रहे। अब जहान ब्लैक वॉरंट में नजर आ रहे है। सीरीज को विक्रमादित्य मोटवानी ने डायरेक्ट किया है। सीरीज की कहानी एक प्रिजन ब्रेक ड्रामा है। जिसमें जहान के साथ राहुल भट्ट और परमवीर चीमा अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें
250 करोड़ में बन रहा ‘Raha Kapoor’ का बंगला, रणबीर-आलिया ने खुद जाकर किया मुआइना, आलीशान है बिल्डिंग
लॉस एंजिल्स की आग में फंसी बॉलीवुड डीवा, जान बचाकर निकली, वीडियो बनाकर दिखाया भयानक मंजर
2 Comments
Pingback: Neha Sharma: बिहार के विधायक की बेटी को भाया विदेशी फुटबॉलर, नए बॉयफ्रेंड संग एक्ट्रेस बिता रहीं मस्ती भर
Pingback: Diljit Dosanjh: खून से सना चेहरा और धूल से भरे कपड़े, दिलजीत दोसांझ को ये हुआ क्या? फैन्स के लिए पक रही झन्नाट