Sudip Pandey Death: भोजुपरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर सुदीप पांडे अब इस दुनिया में नहीं रहे। अभिनेता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सुदीप के निधन की खबर ने भोजपुरी इंडस्ट्री और उनके फैंस को हैरान कर दिया है।

भोजपुरी सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। फिल्मी जगत के जाने-माने अभिनेता और निर्माता Sudip Pandey का बुधवार को निधन हो गया है। सुदीप पांडे के मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। इस खबर से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और अभिनेता के फैंस का भी दिल टूट गया है। सुदीप पांडे का नाम भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने और सफल अभिनेताओं में शामिल रहा है, जिन्होंने आज यानी 15 जनवरी को इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Sudip Pandey के निधन की खबर से फैंस हैरान

Sudip Pandey ने मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली। उनकी मौत की खबर ने उनके फैंस को हताश और निराश कर दिया है। सोशल मीडिया पर कई भोजपुरी सितारों ने सुदीप पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

Sudip Pandey के निधन की जानकारी सामने आने के बाद उनके कई फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। यकीनन तौर पर भोजपुरी अभिनेता के निधन पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। बताया जा रहा है कि अभिनेता को उस वक्त हार्ट अटैक आया, जब वह अपनी आने वाली फिल्म ‘पारो पटना’ की शूटिंग कर रहे थे।

कई भोजपुरी फिल्मों में किया काम

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद सुदीप ने कुछ समय तक एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम किया। लेकिन, एक्टर बनने के लिए उन्होंने भोजपुरी सिनेमा का रुख कर लिया और ‘भोजपुरिया भैया’ से अपने करियर की शुरुआत की। उनकी फिल्मों की बात करें तो उन्होंने धरती का बेटा, जीना सिर्फ तेरे लिए, भोजपुरिया दरोगा, सौतन, हमार ललकार, नथुनिया पे गोली मारे और हमार संगी बजरंगबली जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह बिहार टूरिज्म के ब्रांड एम्बेसडर भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें

Premanand Maharaj से लिया आशीर्वाद, अब किसकी शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का? दर्शन का वीडियो वायरल

अब जागेगी Akshay Kumar की किस्मत! 25 साल बाद मिला लेडी सुपरस्टार का साथ, ‘भूत बंगला’ पर हुआ स्वागत