Category

Delhi

Category

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्हें लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। उनकी जान को खालिस्तानियों से खतरा है।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal को लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। केजरीवाल पर खालिस्तानी हमला कर सकते हैं। खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस के साथ जानकारी साझा की है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल को Z श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

आज नामांकन दाखिल करेंगे Arvind Kejriwal

दिल्ली विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आज अरविंद केजरीवाल नामांकन दाखिल करेंगे। वह महिला समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने जाएंगे। केजरीवाल, नामांकन से पहले वाल्मीकि मंदिर और हनुमान मंदिर में भी दर्शन करेंगे। वह सुबह 10 बजे वाल्मीकि मंदिर जाएंगे। इसके बाद वह हनुमान मंदिर जाएंगे।

दिल्ली में कब हैं चुनाव?

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 70 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया भी जारी है। दिल्ली में एक चरण में 5 फरवरी, 2025 को मतदान होगा और चुनाव नतीजे 8 फरवरी, 2025 को घोषित होंगे। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में 2 बार जीत हासिल कर चुकी है और तीसरी बार जीतने के लिए जोर लगा रही है। वहीं बीजेपी इस चुनाव को दिल्ली की सत्ता में वापसी की चाबी मानकर पूरी ताकत झोंक रही है। कांग्रेस भी इस लड़ाई में बराबर बनी हुई है। वह अकेले इस चुनाव में मैदान में है।

सीएम आतिशी ने मंगलवार को दाखिल किया था नामांकन

केजरीवाल से पहले दिल्ली की सीएम आतिशी ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया था। वह दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इसी सीट से पिछली बार भी उन्होंने जीत हासिल की थी। इस सीट पर उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा से है।

नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा था, ‘मुझे पूरी उम्मीद है कि पिछले 5 सालों में जिस तरह मुझे कालकाजी के लोगों से प्यार मिला है। उसी तरह आने वाले चुनाव में भी मुझे कालकाजी की जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा।’

यह भी पढ़ें

Bigg Boss 13 फेम एक्ट्रेस की बिगड़ी सेहत, अस्पताल में हुईं भर्ती, मुरझाया चेहरा छुपाने के लिए किया ये काम

बेहद दिलचस्प है Neil Nitin Mukesh के नामकरण की कहानी, जानें लता मंगेशकर ने क्यों दिया था ये नाम

PM Modi संग साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने मकर संक्रांति मनाई। इसका समारोह का आयोजन दिल्ली में हुई, जिसमें शामिल होने एक्टर पहुंचे थे। पीवी…

Delhi में केजरीवाल की ‘महिला सम्मान योजना’ और ‘संजीवनी’ स्कीम पर विवाद, दो विभागों ने जनता को किया आगाह संजीवनी योजना पर स्वास्थय विभाग…

IPS Officer Road Accident: आईपीएस अधिकारी के मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग सदमे में हैं। वे इस दुखद घटना से उबर…

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पूरा खानदान भी अगर आ जाए, फिर भी…

भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में भले ही शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया हो, लेकिन झारखंड, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक जैसे सूबों…

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में करीब 2 महीने का वक्त शेष रह गया है। मगर बाइडेन प्रशासन उनके जाते-जाते भारत के…

महाराष्ट्र चुनाव में अब तक आए रुझानों में भाजपा-शिवसेना(शिंदे) गठबंधन ने 200 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। इंडी गठबंधन की बड़ी हार…

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इस बार पीएम बनने के बाद फिर अपनी पहली यात्रा पर चीन जा रहे हैं। उन्होंने आगामी 2…