Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री Dr. Manmohan Singh के निधन से बॉलीवुड-टीवी जगत में शोक का माहौल बना हुआ है। उनके निधन पर कई सितारों ने शोक व्यक्त किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh का दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मनमोहन सिंह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। उनके निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। उनके निधन की खबर आते ही बॉलीवुड और टीवी की हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया और दिग्गज नेता को श्रद्धांजलि दी। भारतीय राजनीति और आर्थिक सुधारों में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
I’m deeply saddened by the passing of Dr. Manmohan Singh, a visionary leader who played a pivotal role in shaping India’s economic liberalization. His wisdom, integrity& contributions to the nation’s growth will always be remembered. My heartfelt condolences. #RIPDrManmohanSingh pic.twitter.com/Y5lybTCmTv
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) December 26, 2024
Sunny Deol ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक भावपूर्ण संदेश साझा करते हुए लिखा, ‘मैं डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबस सुन बहुत दुखी हूं, वे एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने भारत के आर्थिक उदारीकरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी बुद्धिमत्ता, ईमानदारी और राष्ट्र के विकास में योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’
A scholar-statesman, an architect of India’s economic reforms, his peerless wisdom and humility has left an indelible mark on the fabric of our nation. Rest in grace and glory Dr. Manmohan Singh ji. Satnaam wahe guru 🙏🏼 #RIPManmohanSinghJi pic.twitter.com/sMJUXdRGaY
— Nimrat Kaur (@NimratOfficial) December 26, 2024
अभिनेत्री निमरत कौर ने अपने इमोशनल नोट में लिखा, ‘एक विद्वान-राजनेता, भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार, उनकी अद्वितीय बुद्धि और विनम्रता ने हमारे राष्ट्र के ताने-बाने पर एक अमिट छाप छोड़ी है। डॉ. मनमोहन सिंह जी की आत्मा को शांति मिले। सतनाम वाहे गुरु।’
The passing of Dr. Manmohan Singh ji marks the end of an era. As the architect of India’s economic reforms, his dedication to public service has shaped modern India. My deepest condolences to his family members & admirers. 🙏#OmShanti. 🙏 pic.twitter.com/IgBvumYWYx
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) December 26, 2024
फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने आधुनिक भारत को आकार देने में मनमोहन सिंह की परिवर्तनकारी भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन एक युग का अंत है। भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार के रूप में, सार्वजनिक सेवा के प्रति उनके समर्पण ने आधुनिक भारत को आकार दिया है। उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’
Deeply saddened to hear about the demise of our former PM, Shri Manmohan Singh ji. A statesman, economist & a true patriot, he leaves behind a legacy of integrity, wisdom & selfless service to the nation. May his soul rest in peace pic.twitter.com/SIjTRL2OWm
— Genelia Deshmukh (@geneliad) December 26, 2024
अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘हमारे पूर्व पीएम श्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। वह देश के लिए ईमानदारी, ज्ञान और निस्वार्थ सेवा की विरासत छोड़ गए हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’
पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई।
प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏#ManmohanSingh pic.twitter.com/zE3RSzcJ8b
— Ravi Kishan (@ravikishann) December 26, 2024
रवि किशन ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति’
Today we have lost one of India’s finest Prime Ministers. The man who propelled India’s economic growth. He epitomised dignity and humility. We will forever be indebted to his legacy. May his soul rest in eternal glory. Thank you Shri Manmohan Singh ji 🙏🏽 pic.twitter.com/dLWMyk5STc
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) December 26, 2024
अभिनेता रितेश देशमुख ने मनमोहन सिंह की अपने पिता विलासराव देशमुख के साथ एक पुरानी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, ‘आज हमने भारत के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्रियों में से एक को खो दिया है। वह व्यक्ति जिसने भारत की आर्थिक वृद्धि को गति दी। वह गरिमा और विनम्रता का प्रतीक था। हम हमेशा उनकी विरासत के ऋणी रहेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले।’
यह भी पढ़ें
Salman Khan Birthday: ‘तेरे नाम’ से ‘दबंग’ तक, ये हैं सलमान खान के करियर की यादगार फिल्में
Squid Game 2 ने रिलीज होते ही मचाई दी धूम, मौत के खेल में आया ट्विस्ट, विनर करेगा नया खुलासा
1 Comment
Pingback: Sikandar: आज सलमान खान देंगे फैंस को तोहफा, बर्थडे पर पहली झलक से छाएगा 'Sikandar' - Saksham Hindi News