BB 18 से एक और कंटेस्टेंट बाहर हो गया है। वोटिंग के आधार पर टॉप-5 में रहने वाले दिग्विजय सिंह राठी को घरवालों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
BB 18 में शुक्रवार को एक अचानक से एविक्शन हुआ है। इस एविक्शन में दिग्विजय सिंह राठी को घर से बाहर कर दिया गया है। दिग्विजय सिंह राठी को वोटिंग के आधार पर टॉप-5 में जगह मिली थी। लेकिन टाइम गॉड के टास्क और इविक्शन की तरीकों के कारण दिग्विजय को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। दिग्विजय सिंह के इविक्शन पर चाहत पांडे फूट-फूटकर रोई हैं।
वोटिंग के आधार पर टॉप-5 में थे दिग्विजय
बता दें कि दिग्विजय सिंह की घर के बाहर फैन फॉलेइंग है। दिग्विजय को वोटिंग के आधार पर शो में टॉप-5 में जगह मिली थी। लेकिन घरवालों ने टास्क के चक्कर में दिग्विजय सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दरअसल बीते दिनों टाइम गॉड का टास्क हुआ था। जिसमें श्रुतिका को घर का नया टाइम गॉड बनाया गया था। इसी दौरान शो में एविक्शन का टाइम आया और श्रुतिका को लोगों को नॉमिनेट करने का का टास्क दिया। इस टास्क में दिग्विजय सिंह को सबसे ज्यादा घरवालों ने एविक्शन के लिए वोट किया। वोटिंग के आधार पर टॉप-5 में रहने के बाद भी दिग्विजय सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
वीकेंड के वार में दिखेगा धमाल
अब बिग बॉस-18 में शनिवार को वीकेंड का वार होने वाला है। सलमान खान एक बार फिर से बिग बॉस के स्टेज पर नजर आने वाले हैं। अब घर में कम ही लोग बचे हैं। अब तक कई लोगों का एविक्शन हो गया है। इससे पहले तेजिंदर सिंह बग्गा को घर से बाहर किया गया था। अब आज शुक्रवार को दिग्विजय सिंह राठी भी घर से बाहर हो गए हैं। अब देखना होगा कि वीकेंड के वार पर किसकी क्लास सलमान खान लगाने वाले हैं।
यह भी पढ़ें
Samsung 2025 की शुरुआत में करेगा बड़ा धमाका, Samsung Galaxy S25 5G की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा
Jio के 90 दिन वाले सस्ते प्लान ने मचाई धूम, BSNL छोड़ वापस आने लगे यूजर्स
1 Comment
Pingback: Pawan Singh ने नए गाने से उठाया गर्दा, ‘बियाहल महिला' को 48 घंटे में मिले 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज - Saksham Hindi News