Tag

aam aadmi party

Browsing

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इस बात का खुलासा किया है कि पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में किन लोगों को टिकट देने की सोच रही है।

देश के दो राज्यों महाराष्ट्र और झारखंड में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। वहीं, अब केंद्रशासित प्रदेश और देश की राजधानी दिल्ली में भी चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा समेत विभिन्न दल अभी से ही अपनी-अपनी तैयारियों में लग गए हैं। इन सब के बीच अब आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने खुलासा किया है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में किन लोगों को टिकट देने का मन बना रही है।

कोई भाई-भतीजावाद नहीं होगा- केजरीवाल

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा है कि आम आदमी पार्टी द्वारा उम्मीदवारों को उनके काम, जीत की संभावना और जनता की राय के आधार पर टिकट दिए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि मैं किसी रिश्तेदार, परिचित या मित्र को टिकट नहीं दूंगा। कोई भाई-भतीजावाद नहीं होगा। मैं उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनके काम, जीतने की संभावना और जनता की राय के आधार पर करूंगा।

पार्टी को ईश्वर और जनता का आशीर्वाद- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी दिल्ली में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। यहां केजरीवाल ने दावा किया है कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी चुनाव जरूर जीतेगी। केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने सत्य के मार्ग का अनुसरण किया है और पार्टी को ईश्वर और जनता का आशीर्वाद प्राप्त है।

कब होंगे चुनाव?

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बात को ध्यान में रखा जाए कि केजरीवाल हर सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। केजरीवाल ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को धर्म युद्ध करार दिया है। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा हर कीमत पर ये चुनाव जीतना चाहती है। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव का आयोजन फरवरी 2025 में संभावित है।

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी के स्वर्ण मंदिर पहुंचने पर मचा हंगामा, VIP ट्रीटमेंट देने पर उठे सवाल

महाराष्ट्र में जोरदार वार-पलटवार के बीच थमा प्रचार, इन दिग्गज नेताओं की तरफ से चले जुबानी तीर

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दैवीय शक्तियां आम आदमी पार्टी के पक्ष में हैं। दिल्ली विधानसभा का चुनाव महाभारत जैसा धर्मयुद्ध होगा। उन्होंने पार्टी की एक मीटिंग में यह बात कही।

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कसना शुरू कर दिया है। पार्टी ने चांदनी चौक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों का एक सम्मलेन आयोजित किया। इस सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। उन्होंने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तुलना ‘धर्मयुद्ध’ से की और कहा कि यह महाभारत के समान एक धर्मयुद्ध है।

स्थानीय बैठकों पर जोर

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दैवीय शक्तियां आम आदमी पार्टी के पक्ष में हैं । उन्होंने दिल्ली नगर निगम महापौर चुनाव में पार्टी की जीत का हवाला दिया। केजरीवाल ने पार्टी के बूथ और जिला स्तर के कार्यकर्ताओं से प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने की चुनौती लेने का आग्रह किया और आप का संदेश पहुंचाने के लिए कम से कम 65,000 स्थानीय बैठकों की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने अधिकारियों को आप की उपलब्धियों की याद दिलाते हुए दिल्ली की कॉलोनियों में 10,000 किलोमीटर सड़कें बनाने का श्रेय लिया और कहा कि भाजपा उन 20 राज्यों में भी इस उपलब्धि की बराबरी नहीं कर सकती जहां वह सत्ता में है।

आप सीमित संसाधनों वाली छोटी पार्टी

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, “हम सीमित संसाधनों वाली एक छोटी पार्टी हैं। भाजपा के पास अपार धन और शक्ति है, लेकिन उन्होंने दिल्ली के लोगों के लिए कभी कुछ नहीं किया क्योंकि उनमें सेवा करने की इच्छाशक्ति का अभाव है।” उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे टिकट पाने वाले उम्मीदवार की ओर न देखें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, “आपको ऐसे काम करना चाहिए जैसे कि मैं (दिल्ली में) सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रहा हूं।” दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होने वाले हैं।

बीजेपी ने साधा निशाना

इस बीच बीजेपी ने आम आदमी पार्टी और खास तौर से अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि पार्टी ने खास बनने के लिए अपने ‘‘राजनीतिक मूल्य बदल’’ लिए। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘पार्टी छोड़ने वाला हर व्यक्ति निराश है, क्योंकि आम आदमी पार्टी अब केवल अरविंद केजरीवाल की पार्टी बन गई है। यह ‘अरविंद आदमी पार्टी’ बन गई है।’’

पूनावाला ने कहा, ‘‘अपने इस्तीफे में कैलाश गहलोत ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) एक ‘खास’ पार्टी बन गई है, जिसने राजनीतिक स्वरूप बदल लिया है और सभी मूल्यों (जिसके लिए पार्टी बनी थी) से दूर हो गई है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ भ्रष्टाचार में लिप्त है और उसने दिल्ली के लोगों से किए गए सभी वादे तोड़ दिए, चाहे वह राष्ट्रीय राजधानी को प्रदूषण मुक्त करना हो या यमुना नदी की सफाई करना हो। पूनावाला ने कहा, ‘‘और जो लोग वादा करते थे कि वे कांग्रेस के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे और बड़े-बड़े बंगले स्वीकार नहीं करेंगे, वे ‘शीशमहल’ में व्यस्त हो गए और अपने निजी हितों को अधिक महत्व देने लगे।’’ भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि गहलोत ने केवल पार्टी नहीं छोड़ी है, बल्कि केजरीवाल को ‘‘बेनकाब’’ भी किया है।

ये भी पढ़ें-

बैन पर बैन… दिल्ली में GRAP- 4 हुआ लागू, फिर जान लीजिए क्या-क्या खुला रहेगा, और क्या रहेगा बंद

अमित शाह ने की मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा, जानिए अब सरकार क्या उठाएगी कदम?