Tag

Aishwarya Rai Bachchan

Browsing

Oscars में क्यों पहुंचा ऐश्वर्या राय का 16 साल पुराना आइकॉनिक लहंगा? वजह जान दिल हो जाएगा बाग-बाग

ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की ‘जोधा अकबर’ को रिलीज हुए सालों हो गए हैं, लेकिन अब भी अपनी भव्यता के लिए यह फिल्म चर्चा में रहती है। एआर रहमान के यादगार म्यूजिक और कलाकारों की जबरदस्त अदाकारी के साथ ही इस फिल्म में ऐश्वर्या द्वारा पहने लहंगे भी खूब पसंद किए गए थे।

ग्लोबल आइकन और भारतीय सिनेमा के सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक, ऐश्वर्या राय बच्चन सालों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा रही हैं। ऐश्वर्या अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी फिल्मों के लिए भी मशहूर हैं। इस बीच अभिनेत्री फिर चर्चा में हैं। ऐश्वर्या ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिनमें से एक आशुतोष गोवारिकर की 2008 की ‘जोधा अकबर’ भी शामिल है। इस फिल्म में उन्होंने ‘जोधा बाई’ का किरदार निभाया और अपने कभी ना भूल पाने अभिनय से दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी।

ऑस्कर पहुंचा ऐश्वर्या का लहंगा

‘जोधा अकबर’  की भव्यता, कहानी और ट्रेडिशनल वेशभूषा ने दर्शकों को वैभव के ऐतिहासिक युग में पहुंचा दिया था। इस फिल्म की कहानी या सेट ही नहीं, पोशाकें भी खूब चर्चा में रहीं। अब जोधा अकबर में ऐश्वर्या का पहना लहंगा ऑस्कर तक पहुंच गया है। जोधा अकबर फिल्म में ऐश्वर्या द्वारा पहना गया लाल शादी का लहंगा प्रतिष्ठित ऑस्कर म्यूजियम में पहुंचा और दुनिया भर के प्रशंसकों से तारीफें हासिल कीं। ऑस्कर म्यूजियम द्वारा एक पोस्ट के जरिए बताया गया कि इस लहंगे को प्रदर्शनी में शामिल करने के लिए डिस्प्ले किया गया है।

एकेडमी म्यूजियम में होगा फीचर्ड

एकेडमी ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर जानकारी दी है। एकेडमी द्वारा पोस्ट शेयर करते हुए ऐश्वर्या के जोधा-अकबर में पहने गए लहंगे को ट्रिब्यूट दिया गया है। फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है- ‘एक रानी के लिए सबसे उपयुक्त लहंगा, सिल्वर स्क्रीन के लिए डिजाइन किया गया।’ इस पोस्ट में डिजाइनर नीता लुल्ला की शिल्प कौशल का जश्न मनाया गया।

लहंगे की खासियत

एकेडमी द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में आगे लिखा गया- ‘जोधा अकबर (2008) में, ऐश्वर्या राय बच्चन का लाल शादी का लहंगा आंखों को सुकून देने वाला है। वाइब्रेंट जरदोज़ी कढ़ाई, सदियों पुरानी शिल्प कौशल और एक छिपा हुआ रत्न – सचमुच। बारीकी से देखें और आपको भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर दिखाई देगा, जो पूरी तरह से गहनों से बना है। नीता लुल्ला ने कोई पोशाक डिजाइन नहीं की, उन्होंने एक विरासत तैयार की। अकादमी संग्रहालय की कलर इन मोशन प्रदर्शनी में इतिहास में कदम रखें।’

अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी दमदार परफॉर्मेंस के बाद छाए हुए हैं। उनकी खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच एक्टर को लेकर कई अफवाहें भी फैल रही हैं। अब एक्टर ने इस पर बात करते हुए बताया है कि वो कैसे निगेटिविटी से दूर रहते हैं।

‘आई वांट टू टॉक’ की रिलीज के बाद से ही अभिषेक बच्चन चर्चा में बने हुए हैं। अभिषेक बच्चन की एक्टिंग की काफी तारीफें हो रही हैं और कहा जा रहा है कि फिल्म में उनकी दमदार परफॉर्मेंस हर किसी को प्रभावित करने वाली है। यह फिल्म बीते शुक्रवार यानी 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में अभिनेता ने एक ऐसे किरदार को निभाया है जो जीवन में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी हार नहीं मानता। जीवन के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण के बारे में भी एक्टर ने बात की है और बताया कि कैसे वो निगेटिविटी को खुद से दूर रखते हैं।

निगेटिविटी को ऐसे दूर रखते हैं अभिषेक

ईटाइम्स से हुई बातचीत में अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘हिंदी में एक शब्द है, ‘दृढ़ता’। कहीं न कहीं एक व्यक्ति के रूप में आप कौन हैं, एक व्यक्ति के रूप में आप क्या हैं, यह नहीं बदलना चाहिए। आपके मूल सिद्धांतों को नहीं बदलना चाहिए। आपको अनुकूलन करना और विकसित होना सीखना होगा नहीं तो आप पीछे रह जाएंगे, लेकिन आपके मौलिक मूल्य नहीं बदलने चाहिए। इसलिए मैं अभी भी मानता हूं कि जब बुरा अपनी बुराई न छोड़े तो अच्छा अपनी अच्छाई क्यों छोड़े?’

अभिषेक को नहीं पड़ता फर्क

इसी बात को आगे ले जाते हुए अभिषेक ने कहा, ‘मैं जो व्यक्ति हूं, उसे बदल नहीं सकता। मैं बहुत सकारात्मक व्यक्ति हूं और आप नकारात्मक चीजों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकते। जब आप नकारात्मक चीजों पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो यह आपको अभिभूत कर देता है। एक व्यक्ति के रूप में आप कौन हैं, आपके मूल मूल्य क्या हैं, उन्हें नहीं बदलना चाहिए। साथ ही एक पुरुष के रूप में आप कौन हैं? आप किसके लिए खड़े हैं? अगर मैं हवा में उड़ता हुआ पत्ता बन जाऊंगा तो लोग कहेंगे कि वह एक ठोस व्यक्ति नहीं है। इसलिए मेरे अंदर कुछ चीजें नहीं बदलती हैं।’

खूब हो रही अभिषेक की तारीफ

बता दें, ‘आई वांट टू टॉक’ का निर्देशन शूजीत सरकार ने किया है। निर्देशक के साथ अभिषेक बच्चन की ये पहली फिल्म हैं। ‘पीकू’ फेम निर्देशक के निर्देशन में अभिषेक बच्चन का काम काफी निखर कर सामने आया। फिल्म देखने के बाद लोगों का कहना है कि ये फिल्म अभिषेक बच्चन के करियर की बेस्ट फिल्म है और उन्होंने आज तक की बेस्ट परफॉर्मेंस इसी फिल्म में दी है।

यह भी पढ़ें

हीरोइनों के हाथ पर थूकता है ये सुपरस्टार, सरेआम बताई अटपटी हरकत की वजह, जूही चावला भी नहीं बच पाईं

OTT पर इस हफ्ते कटेगा बवाल, सस्पेंस-थ्रिलर का लगेगा ऐसा तड़का, हिलेंगे दिमाग के स्क्रू