Tag

Anushka Sharma

Browsing

हाल ही में विराट कोहली, अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे थे। Premanand Maharaj के आश्रम में आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद अब विराट-अनुष्का राधावल्लभ जी के दर्शन करने पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले दिनों वृंदावन में Premanand Maharaj की शरण में पहुंचे थे। इस दौरान विराट-अनुष्का के साथ उनके दोनों बच्चे वामिका और अकाय भी मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर दोनों के कुछ वीडियो भी सामने आए, जिनमें कपल को बैठकर प्रेमानंद महाराज से बात करते और आध्यात्मिक गुरु से आशीर्वाद लेते देखा गया। प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने के बाद अब अनुष्का-विराट का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों को फिर भक्ति भाव में डूबे देखा गया।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले राधावल्लभ की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का

पिछले दिनों Premanand Maharaj से आशीर्वाद लेने के बाद अनुष्का-विराट एक बार फिर वृंदावन पहुंचे हैं, जहां दोनों ने श्री राधावल्लभ जी के दर्शन किए। राधावल्लभ के दर्शन को पहुंचे अनुष्का-विराट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विराट कोहली को हाथ जोड़े देखा जा सकता है, वहीं अनुष्का राधावल्लभ जी को साष्टांग प्रणाम कर रही हैं। इसके बाद अनुष्का-विराट कुछ देर बैठकर सत्संग का भी आनंद लेते हैं।

बच्चों को छोड़ राधावल्लभ के दर्शन को पहुंचे विराट-अनुष्का

इस दौरान ब्लैक पैंट, ब्लैक स्वेटशर्ट और विंटर कैप में दिखे, वहीं अनुष्का व्हाइट आउटफिट और शॉल लिए नजर आईं। बता दें, इससे पहले भी विराट-अनुष्का वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे थे। दोनों अपनी बेटी वामिका के साथ 2023 में Premanand Maharaj की शरण में पहुंचे थे, जिसका वीडियो खूब चर्चा में रहा था। इसके बाद विराट कोहली ने तीन साल बाद अपना एक दिवसीय शतक लगाया था।

19 फरवरी से होगी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत

अब चैंपियंस ट्रॉफी से पहले एक बार फिर विराट कोहली Premanand Maharaj का आशीर्वाद लेने पहुंचे। 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होने वाली है। टूर्नामेंट के लिए अब तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन टीम में कोहली का होना तय माना जा रहा है। वहीं प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद अब कपल को वृंदावन के अन्य मंदिरों में दर्शन करते देखा गया। हालांकि, इस दौरान विराट-अनुष्का अकेले ही दिखाई दिए। उनके साथ उनके बच्चे वामिका या अकाय दिखाई नहीं दिए। जबकि, इससे पहले दोनों प्रेमानंद महाराज के दरबार में अपने दोनों बच्चों के साथ दिखाई दिए थे।

यह भी पढ़ें

अब जागेगी Akshay Kumar की किस्मत! 25 साल बाद मिला लेडी सुपरस्टार का साथ, ‘भूत बंगला’ पर हुआ स्वागत

नाच…! Shahid Kapoor ने हाई-एनर्जी के साथ मचाई ‘भसड़’, वीडियो देखते ही बढ़ीं फैंस की धड़कनें

Anushka Sharma और Ranbir Kapoor ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली थी। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक बार रणबीर कपूर ने अनुष्का को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया था। उन्होंने उस एक्टर के बारे में बताया, जिसे अनुष्का से प्यार हो गया था।

Anushka Sharma और Ranbir Kapoor बॉलीवुड के उन सितारों में हैं, जो काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने 2016 में रिलीज हुई ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी कैमेस्ट्री देखने को मिली। दोनों की दोस्ती कम मशहूर नहीं है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान इनकी स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिली, जो दोनों के फैंस को भी बेहद पसंद आई। प्रमोशन के दौरान अक्सर रणबीर, अनुष्का के साथ हंसी-मजाक करते नजर आते थे और इसी दौरान रणबीर ने अनुष्का को लेकर एक खुलासा भी किया था, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया।

Anushka के प्यार में पड़ गया था एक्टर

ऐ दिल है मुश्किल के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने अनुष्का शर्मा को ‘फ्रेंड जोनिंग का चैंपियन’ बताया था। उन्होंने बताया कि अनुष्का के साथ काम कर रहा एक एक्टर सच में उनके प्यार में पड़ गया था, लेकिन एक्ट्रेस ने उससे दोस्ती कर ली और उसे फ्रेंड जोन कर दिया। रणबीर के खुलासे के बाद अनुष्का भी हैरान रह गईं और रणबीर की बातों पर रिएक्ट करते हुए तुरंत कहा कि वह एक आर्मी बैकग्राउंड से हैं। उनके पापा आर्मी में थे और उनके हमेशा मेल फ्रेंड रहे हैं। अनुष्का के अनुसार, उनके लिए लड़के और लड़कियों दोनों से बॉन्ड बनाना नेचुरल है, उन्होंने कभी दोस्ती को जेंडर के चश्मे से नहीं देखा।

Ranbir ने एक्टर के सरनेम का किया था खुलासा

Ranbir ने इस दौरान उस एक्टर के सरनेम का भी खुलासा किया, जो अनुष्का के साथ काम करते हुए उनके प्यार में पड़ गया था। रणबीर ने कहा- ‘लेकिन, ये लड़कों को समझ नहीं आता है। उन्हें लगता है कि ये मेरी अच्छी दोस्त है तो मुझे इससे प्यार हो गया है। लेकिन, लड़की कहती है कि यार ऐसा कुछ नहीं है, हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। मैं सिर्फ ये बताऊंगा कि उसका सरनेम कपूर है।’

Anushka-Virat की शादी

Anushka Sharma ने 2017 में भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli से शादी कर ली थी। दोनों ने इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। इससे पहले दोनों ने कुछ साल एक-दूसरे को डेट भी किया। शादी के बाद कपल ने 2021 में बेटी वामिका का इस दुनिया में स्वागत किया और 2023 में अनुष्का ने बेटे अकाय को जन्म दिया। इन दिनों कपल अपने बच्चों के साथ लंदन में है। चर्चा है कि अनुष्का-विराट अपने बच्चों को कैमरों से दूर रखने के लिए विदेश में सेटल होने की योजना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें

4 दिनों में 2 मिलियन पार कर गया Khesari Lal Yadav का गाना, लगातार हो रहा ट्रेंड

मनमुटाव की खबरों पर लगा काला धब्बा! विदेश से साथ लौटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, ये रहा वीडियो