Tag

bigg boss 18 eviction

Browsing

Bigg Boss 18 के घर में हर दिन नया मोड़ आ रहा है। अब हर हफ्ते लोगों बेघर हो रहे हैं। अब घर से एक और सदस्य बाहर हो गया है। खतरनाक झगड़के के बीच एविक्शन हुआ है। अब इसी के साथ टॉप 10 कंटेस्टेंट इस सीजन को मिल गए हैं।

Bigg Boss 18‘ अब फिनाले की ओर बढ़ रहा है। अंत की ओर बढ़ते हुए शो में तेजी आई है। अब तेजी के साथ शो से कंटेस्टेंट बाहर हो रहे हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सात कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड थे। घर की टाइम गॉड चुम दारंग के पास किसी एक सदस्य को बचाने की पावर थी। ऐसे में उन्होंने चाहत पांडे को बचाने का फैसला किया।

इसके बाद छह कंटेस्टेंट पर खतरे के बादल मंडराने लगे। विवियन डिसेना, अविनाश मिश्रा, कशिश कपूर, ईशा सिंह, सारा अरफीन खान और रजत दलाल बेघर होने के लिए नामित थे। अब खबर सामने आई है कि एक सदस्य बाहर हो गया है।

घर से बेघर हुईं ये कंटेस्टेंट

Bigg Boss Khabri‘ की रिपोर्ट के अनुसार नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से सारा अरफीन खान बीबी हाउस से बाहर हो रही हैं। अपकमिंग एपिसोड में उन्हें घर से बाहर आते दिखाया जाएगा। सारा ने शो में पहले दिन ही एंट्री की थी। उनके साथ उनके पति अरफीन खान भी शो का हिस्सा बने थे।

उनके पति पहले ही शो से बाहर हो गए और अब सारा अरफीन के एलिमिनेशन की बात सामने आई है। इसी के साथ ही टॉप 10 कंटेस्टेंट भी फाइनल हो गए हैं। हालिया एपिसोड में सारा अरफीन खान और करणवीर मेहरा की लड़ाई हुई थी। इस हाथापाई के बीच एक्ट्रेस पर करणवीर गिर गए थे।

टॉप 10 कंटेस्टेंट

  • अविनाश मिश्रा
  • चाहत पांडे
  • चुम दरंग
  • ईशा सिंह
  • करणवीर मेहरा
  • कशिश कपूर
  • रजत दलाल
  • शिल्पा शिरोडकर
  • श्रुतिका अर्जुन
  • विवियन डिसेना

इन फिल्मों में आई हैं नजर

सारा अरफीन खान पेशे से एक्ट्रेस हैं। उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में भी काम किया। वो फिल्म मुख्य महिला विलेन के किरदार में थी। इससे पहले सारा अरफीन खान ‘सूर्यवंशी’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने विलेन की बेवा का रोल प्ले किया था। जैकी श्रॉफ की बहू के रोल में ही वो दोनों फिल्मों में छा गई। इसके अलावा भी वो कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें

Baby John का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल, तीसरे दिन कमाए महज इतने करोड़

Bigg Boss 18: सलमान खान ने कशिश कपूर की बताई सच्चाई, कहा- ‘ये सब मत ट्राई करो’

Bigg Boss 18 के लेटेस्ट वीकेंड का वार में एक-दो नहीं बल्कि कई कंटेस्टेंट होस्ट सलमान खान के निशाने पर रहे, जिन्हें सुपरस्टार ने उनके गेम को लेकर आईना दिखाया। इसी बीच सलमान के सामने ही एक कंटेस्टेंट ने विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा की दोस्ती पर सवाल उठा दिए, जिस पर कंटेस्टेंट को खुद सुपरस्टार ने अपने अंदाज में जवाब दिया।

बिग बॉस 18 हाउस अब जंग का मैदान बन चुका है। कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े तो आम बात है, अब ये कंटेस्टेंट अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए रिश्तों को ताक पर रखकर गेम खेल रहे हैं। जिसे लेकर ‘वीकेंड का वार’ में भी सवाल उठने तय थे। बिग बॉस 18 का ये वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा।

सोशल मीडिया पर वीकेंड का वार के कई वीडियो सुर्खियों में हैं, जिनमें से एक में करण वीर मेहरा को विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा की दोस्ती पर तंज कसते देखा जा सकता है। जिसका विवियन या अविनाश ने नहीं बल्कि सलमान खान ने जवाब दिया, वो भी बेहद करारे अंदाज में।

करण वीर ने अविनाश को किया टारगेट

वीकेंड का वार के दौरान करण वीर मेहरा अविनाश मिश्रा पर तंज करते हुए कहते हैं- ‘अविनाश की एक चीज है, जो मुझे बहुत अच्छी लगती है। उन्होंने अब राशन के झगड़ों पर बोलना बंद कर दिया है। वह थोड़ा ग्रो अप हो गया है। मैं कितने दिनों से उसे यही बात बोलता आ रहा हूं कि ग्रो अप एंड फोकस। वो फोकस अब तेरा छूट गया है और तू विलेन से साइड में आकर खड़ा हो गया है।’

करण ने विवियन-अविनाश की दोस्ती पर कसा तंज

इसके बाद करण वीर, विवियन और अविनाश को निशाने पर लेते हैं और कहते हैं- ‘मिश्रा मेरा ये ले आओ, मेरा वो काम कर दो। मैंने आज तक मिश्रा को ये कहते नहीं सुना कि विवियन मेरा ये काम कर दो। दोस्ती ना दोनों तरफ से निभाई जाती है। एक तरफ से नहीं। एक तरफ से जो निभाई जाती है वो मालिक और नौकर होता है।

मैं एक बात कहूंगा, उसकी आंख में इतनी दिक्कत थी, फिर भी विवियन ने उससे कहा कि जिम करवा। उसने कहा- भाई चार-पांच एक्सरसाइज बता दूंगा, तू खुद कर ले। वो बेचारा जैकेट में सूजी आंखों के बाद भी उसे वर्कआउट करा रहा था।’

नॉमिनेशन टास्क में भी विवियन से भिड़ेंगे करण वीर

करण वीर मेहरा की इस बात पर सलमान खान करारा जवाब देते हैं। करण वीर को रोकते हुए सलमान खान कहते हैं- ‘करण उसको ना दोस्ती कहते हैं।’ इस पर विवियन ताली बजाते हैं और कहते हैं, ‘दोस्ती की बातें तू तो ना कर।’ दूसरी तरफ अब नॉमिनेशन टास्क में भी करण वीर और विवियन के बीच कहासुनी होती दिखेगी। हाल ही में नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें करण, विवियन को दोगला कहते हैं। इसके जवाब में अविनाश ने करण पर निशाना साधा और उन्हें करारा जवाब दिया।

यह भी पढ़ें

Shakti Kapoor: जब 90 के टॉप विलेन ने की हीरो बनने की नाकाम कोशिश, प्रोड्यूसर-दर्शक सब हुए ‘जख्मी’, 15 मिनट में हटी फिल्म!

Australia में मछुआरों की नाव से 2.3 टन कोकीन जब्त, 13 लोग गिरफ्तार