Tag

Christmas Quotes

Browsing

Shilpa Shetty  के घर आया सेंटा, साथ लाया ढेर सारे गिफ्ट, बच्चों वियान और समीशा संग मनाया जश्न

आज यानी 25 दिसंबर को हर तरफ बस क्रिसमस की ही धूम है। हर कोई वेकेशन एंजॉय कर रहा है और क्रिसमस सेलिब्रेशन का माहौल है। इस बीच बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इस त्योहार को लेकर कम एक्साइटेड नहीं हैं। शिल्पा शेट्टी ने भी अपने घर में क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक शेयर की है।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने बीते दिन महेश भट्ट के घर पर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। बॉलीवुड के तमाम सितारे अपने-अपने अंदाज में ये त्योहार सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस बीच शिल्पा शेट्टी ने भी अपने घर के क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक फैंस संग शेयर की है। शिल्पा शेट्टी ने अपने दोनों बच्चों वियान और समीशा के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक उन्होंने फैंस को दिखाई। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बच्चों को जबरदस्त सरप्राइज देते देखे जा सकते हैं।

शिल्पा शेट्टी के घर आया सेंटा

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर इस बार सीक्रेट सेंटा भी आया, वो भी ढेर सारे गिफ्ट्स के साथ। सेंटा क्लॉज जैसे ही घर में एंटर होता है, शिल्पा के दोनों बच्चे उसे देखकर खिल उठते हैं और समीशा की खुशी का तो जैसे ठिकाना ही नहीं रहता। सेंटा ने शिल्पा-राज के बच्चों को ढेर सारे गिफ्ट दिए और साथ ही क्रिसमस स्टोरीज भी सुनाईं और दोनों बच्चे बहुत ही ध्यान से उसकी बातें सुनते दिखे।

शिल्पा-राज को फैंस ने दी शुभकामनाएं

इसके बाद शिल्पा और राज ने अपने बच्चों के साथ क्रिसमस सॉन्ग पर डांस भी किया। शिल्पा ने जिस अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया, उसे देखकर उनके फैंस भी बेहद खुश हैं और उन्हें बड़े दिन की बधाई दे रहे हैं। किसी ने शिल्पा के क्रिसमस सेलिब्रेशन को क्यूटेस्ट बताया तो किसी का कहना था कि इस वीडियो को देखने के बाद उनका दिल खुश हो गया। फैंस मैरी क्रिसमस कहते हुए शिल्पा और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते भी दिखे।

पोर्नोग्राफी मामले में फिर चर्चा में राज कुंद्रा

दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। पोर्नोग्राफी मामले में कानूनी मुश्किलों से घिरे राज कुंद्रा ने हाल ही में इस पर सफाई पेश की और इस पूरे मामले को रंजिश करार दे दिया। राज कुंद्रा का कहना है कि उन्हें इस मामले में जान-बूझकर फंसाया जा रहा है। उनके बिजनेस राइवल उनसे बदला ले रहे हैं।