Tag

Khesari Lal Yadav

Browsing

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म ‘DUNS‘ का पहला गाना तोर दिल हमरा में धड़केला रिलीज होते ही छा गया है। फिल्म को लेकर काफी दिनों से लोगों के बीच में बज बना हुआ था।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म ‘DUNS‘ का पहला गाना रिलीज हो गया है जो जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। इस गाने ने रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी धूम मचा दी है। हर तरफ इस गाने की तारीफ हो रही है। साल 2025 में उनका ये तीसरा गाना है जो तहलका मचा रहा है।

ये वीडियो बहुत ही शानदार है, जिसमें उनकी शानदार रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। खेसारी लाल यादव का ये गाना उनके नए लुक और डांस स्टेप कारण भी चर्चा में बना हुआ है। इस गाने का नाम ‘तोर दिल हमरा में धड़केला’ है। यह गाना खेसारी लाल यादव और श्वेता सेन पर फिल्माया गया है।

खेसारी लाल यादव के नए गाने उड़ाया गर्दा

भोजपुरी फिल्म ‘डंस’ का पहला गाना ‘तोर दिल हमरा में धड़केला’ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। खेसारी लाल यादव की ‘डंस’ ये गाना 9 जनवरी, 2025 को शेयर किया गया था, लेकिन 24 घंटे में इस गाने ने तहलका मचा दिया। ‘तोर दिल हमरा में धड़केला’ का वीडियो ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस नए भोजपुरी सॉन्ग को खेसारी लाल यादव ने खुद गया है। वहीं, श्वेता सेन के साथ खेसारी लाल यादव की रोमांटिक केमिस्ट्री एक बार फिर धूम मचाने वाली है।

खेसारी लाल का धमाका

फिल्म ‘डंस’ का गाना ‘तोर दिल हमरा में धड़केला’ कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के डांस स्टेप उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं। खेसारी के वर्क फ्रंट की बात करें तो छठ पर उनकी फिल्म ‘राजा राम’ रिलीज हुई थी। अब साल 2025 में वह अपनी फिल्म ‘DUNS‘ से भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं। ‘डंस’ का टीजर रिलीज हो चुका है। इसका ट्रेलर 14 जनवरी को रिलीज होगा। इस फिल्म में खेसारी लाल जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘DUNS‘ का निर्देशन धीरज ठाकुर ने किया है। इसे सुधीर सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रेश बहादुर सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

‘शंकर’ के सुरों से होगा Mahakumbh 2025 का शुभारंभ, मोहित चौहान की आवाज करेगी भक्तिमय, ये रहा पूरे 7 सिंगर्स का शेड्यूल

Bigg Boss 18 में खुलेंगे युजवेंद्र चहल के राज? सेट की फोटो हो रहीं वायरल, वीकेंड के वॉर में होगा सवालों का सामना!

Khesari Lal Yadav का गाना बीते 4 दिन पहले रिलीज हुआ था। ये गाना 4 दिनों में ही 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। लगातार ट्रेंड करने के बाद ये गाना अब फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

भोजपुरी स्टार Khesari Lal Yadav की फिल्में हों या गाने सुपरहिट रहते हैं। बीते 4 दिन पहले खेसारी का गाना रिलीज हुआ है। इस गाने ने महज 4 दिनों में 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। इतना ही नहीं ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करता रहा है। खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम है ‘मुझे छोड़कर जाएगी’।

खेसारी के साथ जमी प्राची की जोड़ी

Khesari Lal Yadav के इस गाने को 31 दिसंबर की शाम को रिलीज किया गया था। जीएमजे ग्लोबल म्यूजिक यूट्यूब चैनल ने इस गाने को पब्लिश किया था। ये गाना रिलीज होते ही हिट हो गया। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ खुशबू तिवारी केटी ने अपनी आवाज से समां बांधा है। वहीं वीडियो में खेसारी के साथ प्राची सिंह ने डांस किया है। दोनों का गाने के साथ डांस भी हिट रहा है। फैन्स को ये गाना काफी पसंद आया है।

भोजपुरी स्टार हैं खेसारी लाल यादव

बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार Khesari Lal Yadav अपनी फिल्मों में भी खूब कमाई करते हैं। खेसारी लाल यादव की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर छाई रहती हैं। खेसारी अब तक 74 से ज्यादा फिल्मों और गानों में काम कर चुके हैं। खेसारी लाल यादव की फर्श से अर्श तक की जर्नी भी काफी दिलचस्प रही है। गरीबी घर से निकलकर ग्लैमर की दुनिया में छा जाने वाले खेसारी अब भोजपुरी के बड़े स्टार बन गए हैं।

यह भी पढ़ें

मनमुटाव की खबरों पर लगा काला धब्बा! विदेश से साथ लौटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, ये रहा वीडियो

R D Burman Death Anniversary: रोना भी पंचम स्वर में किया था शुरू, कैसे बने संगीत की दुनिया के अभिमन्यु

खेसाली लाल यादव की फिल्म राजा राम का गाना ‘कमरिया लॉलीपॉप’2 हफ्तों बाद भी छाया हुआ है। यूट्यूब पर इस गाने को 6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही ये गाना सोशल मीडिया पर भी वायरल है।

भोजपुरी सुपरस्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘राजा राम’ बीते 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म तो लोगों को काफी पसंद आई है। लेकिन फिल्म का एक गाना 2 हफ्तों बाद भी वायरल हो रहा है। इसी फिल्म के गाने ‘कमरिया लॉलीपॉप’ ने लोगों को दीवाना बना दिया है। फिल्म का ये गाना सुपरहिट है और 2 हफ्तों में 6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला को भी काफी तारीफें मिल रही हैं।

नम्रता लल्ला के डांस मूव्स की तारीफ

खेसाली लाल यादव की फिल्म राजा राम का ये गाना दर्शकों के सिर चढ़कर नाच रहा है। इस गाने ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं। इसके साथ ही दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जमकर वायरल है। इस गाने में खेसारी लाल यादव की भी जमकर तारीफ हो रही है। वहीं गाने में डांसिंग क्वीन कही जाने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता लल्ला ने भी अपने डांस मूव्स से अपने फैन्स का दिल जीता है। नम्रता लल्ला को भोजपुरी इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन भी कहा जाता है। इस गाने में नम्रता लल्ला ने अपनी शानदार अदाओं से दर्शकों का दिल जीत है।

रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा था गाना

बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव का बड़ा नाम है। खेसारी यहां अपने गानों के साथ दमदार बॉडी और एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। खेसारी लाल यादव की ये फिल्म राजा राम भी लोगों को काफी पसंद आई है। साथ ही फिल्म के गाने कमरिया लॉलीपॉप ने भी धमाल कर दिया है। रिलीज के साथ ही ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा था। 11वें नंबर पर ट्रेंड करने के बाद टॉप 10 में भी इस गाने ने जगह बनाई थी। हालांकि अब ये ट्रेंड नहीं कर रहा है, लेकिन ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल है।

यह भी पढ़ें

IND vs AUS: शर्मनाक ऑस्ट्रेलिया, भारत की आजादी के 77 सालों में पहली बार हुआ ये बड़ा करिश्मा

IND vs AUS: भारत ने तोड़ी ऑस्ट्रेलिया की अकड़, 1981 के बाद टीम इंडिया ने कंगारुओं को दिखाए ऐसे बुरे दिन

खेसारी लाल यादव का एक तड़कता भड़कता गाना रिलीज हुआ है। इस गाने को जमकर सुना जा रहा है। लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। रिलीज के बाद से ही ये गाना ट्रेंडिंग बना हुआ है।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने गानों से हमेशा छाए रहते हैं। उनके गाने रिलीज होते ही छा जाते हैं। उनके कई गाने उनके प्रदेश के बारे में भी बात करते हैं। एक्टर और सिंगर अपने गानों के जरिए कई बार समाज को संदेश देने की कोशिश भी करते हैं। उनका हाल में रिलीज हुआ गाना भी कुछ ऐसा ही है।

सिंगर का नया गाना बहुत धांसू है गाने के बारे में खूब चर्चाएं हो रही हैं और रिलीज होते ही गाना ट्रेंडिंग बन गया है। विदेशी टच वाले इस भोजपुरी गाने को बार-बार देखा जा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव का भोजपुरिया दमखम देखने को मिला है। वो गाने में भी भोजपुरी बोलने वालों का समर्थन करते नजर आ रहे हैं।

कुछ ऐसा खेसारी लाल का अंदाज

20 नवंबर, 2024 को खेसारी लाल यादव ने अपने नए गाने से धमाका किया है। उन्होंने एक ऐसा गाना रिलीज किया जो बिहार के रहने वाले और भोजपुरी भाषा बोलने वालों पर केंद्रित है। इस गाने में भोजपुर का अलग अंदाज बताया गया है। सिंगर के इस नए गाने का नाम ‘भोजपुरी बोले वाला’ है।

इस गाने के बोल पर नजर डालें तो इसमें कहा गया है कि भोजपुरी बोले वाला केहु के गुलामी न करी। गाने के लिरिक्स खूब वायरल हो रहे हैं और इसके बजते ही लोग झूम उठते हैं। गाने में खेसारी लाल बिल्कुल देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं, बिहार के बारे में एक पापा की परी को बता रहे हैं, जो बिहारी होने पर उन पर तंज कसती है। खेसारी लाल यादव गाने में लिट्टी चोखा का भी जिक्र करते हैं।

खूब देखा जा रहा खेसारी लाल का गाना

‘भोजपुरी बोले वाला’ को खेसारी लाल के साथ भोजपुरी सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने आवाज दी है। अखिलेश कश्यप ने गाने के बोल लिखे। वहीं इसके म्यूजिक डायरेक्टर आर्य शर्मा हैं। इस गाने को रिलीज हुए सिर्फ 2 ही दिन हुए हैं और इतने से वक्त में इस 15 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिग भी है। गाने में खेसारी लाल के साथ थिरकती श्वेता महारा नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी साथ में दमदार लग रही है। इस पहले भी दोनों एक्टर्स के नाम कई हिट गाने हैं। ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन प्राइवेट लिमिटेड नाम के यूट्यूब चैनल पर इस गाने को रिलीज किया गया है।

यह भी पढ़ें

2 पत्नियों और 4 बच्चों से हुए फेमस, खूब गालियां खाकर भी हैं वायरल, अब हरिद्वार में मचाया हुड़दंग

स्कैंडल में नाम आने के बाद मैट गेट्ज को झटका, अब जनरल बॉन्डी होंगी अमेरिका की अगली अटॉर्नी जनरल

बाबा बागेश्वर की यात्रा में पहुंचकर भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने कहा कि बाबा का संकल्प चाहे दुनिया को लगता होगा हिंदू राष्ट्र बनाना है। ये हिंदू राष्ट्र की बात नहीं एकता की बात है इसमें जात-पात धर्म कुछ भी नहीं है।

बागेश्वर धाम के ‘पीठाधीश्वर’ पंडित धीरेंद्र शास्त्री 160 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाल रहे हैं। उनकी इस यात्रा में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भी पहुंचे। उन्होंने बाबा के लिए गाना भी गया है। खेसारी लाल यादव ने कहा कि बाबा के प्रति जो सबका भाव है वह दिखता है।

बाबा की जो बातें खुद के लिए नहीं होती है, उनका मकसद है अपने देश को बड़ा करना है, भारत को एक करना है। जब शब्द का मकसद समाज के लिए होता है तो समाज को समझ में आती होगी। अब अगर कोई नासमझ है उसको तो कुछ भी समझ में नहीं आता, उसको समझने का कोई मतलब नहीं है। खेसारी लाल यादव ने कहा कि देखा देखी पुण्य होता है और पाप भी होता है। बाबा का जो संकल्प है, लाखों भीड़ थी। उस पर श्री गणेश मेरे से हुआ यह मेरा सौभाग्य है मुझे वह सम्मान मिला।

आपने कहा हिंदुओं की बड़ी ताकत है बाबा बागेश्वर?

खेसारी लाल यादव ने कहा कि पहले हम मध्य प्रदेश को जानते थे लेकिन आज हम बागेश्वर को पहले जानते हैं बाद में मध्य प्रदेश को। यह करम है बाबा का आपके कर्म से आपको दुनिया जानने लगी सबसे बड़ी कमाई हुई है। आज जिस मिट्टी में आप पैदा हुए उसी मिट्टी को आपकी वजह से पहचाना जा रहा है।

हिंदू राष्ट्र नहीं एकता की बात- खेसारी

खेसारी लाल यादव ने कहा कि ये हिंदू राष्ट्र की बात नहीं एकता की बात है। इसमें जात-पात धर्म कुछ भी नहीं है। अगर हम दुनिया में एक रहेंगे तो मुझे ही नहीं लगता है कोई हमें तोड़ सकता है। 10 लाठियां की पूजा होती है लेकिन अगर 10 लाठी एक हो जाए तो मुश्किल होता है। एक लाठी को कोई भी हरा सकता है, लेकिन 10 लाठी को ना कोई तोड़ सकता है, ना उठा सकता है।

लाठी की तरह ही हमारी मजबूती हमारी एकता है। हम अगर एकता के साथ रहेंगे तो हमें अपने देश के लोगों से नहीं लड़ना है हम इस देश के बाहर जो चीज हैं गलत चीज हो रहे हैं उसे लड़ सकते हैं। इसका मतलब है हमें देश के लोगों से नहीं लड़ना है। हमारे जो विरोधी हैं हमारे देश के विरोधियों हमारे देश के हैं ही नहीं।

खेसारी लाल यादव ने कहा कि मेरे हिसाब से समाज में जाती-धर्म मायने नहीं रखता है। जहां धर्म पूछ कर किसी गाड़ी में नहीं बैठते हैं, जात धर्म पूछ कर हम मिठाई नहीं खरीदते, जात धर्म पूछ कर हम कपड़ा नहीं खरीदते, जब एक मुस्लिम वर्ग का आदमी हमें कपड़ा सिलकर देख देता है तो हमें मजा आता है, हम पूछ कर तो नहीं सिलवाते।

हमें एक होना है खेसारी

खेसारी लाल यादव ने कहा कि बाबा का संकल्प चाहे दुनिया को लगता होगा हिंदू राष्ट्र बनाना है, हिंदू राष्ट्र है उसको बनाना नहीं है। हमें एक होना है, एकता से रहना है। हमारे देश के बाहर जो चीज हो रही हैं देश में गलत कर रहे हैं, वह जो भटके हुए हैं उनको रास्ते में लाने के लिए संकल्प लेना है कि बेटा हम एक हो सके। विरोध जिस काम में नहीं होगा उसका नाम नहीं हो।गा जिस काम का विरोध नहीं हो वह समाज के हित के लिए नहीं है चाहे कोई भी काम करेगा विरोध होगा।

यह भी पढ़ें

ईस्टर्न फ्लीट कॉरिडोर पर भारतीय सेना ने किया अभ्यास, एक स्थान से दूसरे स्थान पर भिजवाया हथियार और गोला-बारूद

भारतीय नौसेना के जहाज से टकरा गई मछली पकड़ने वाली नाव, 11 लोग बचाए गए, दो की तलाश जारी