Tag

Pawan Singh

Browsing

इस गाने में Pawan Singh और Kajal Raghwani की एनर्जी देख आप भी उनके टैलेंट की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। अगर आपने अभी तक यह सुपरहिट भोजपुरी गाना नहीं देखा है तो देर न करें। इस हिट जोड़ी ने धमाकेदार परफॉर्मेंस कर धूम मचा दी है।

Pawan Singh और Kajal Raghwani का ऑन रोमांस लोगों को बहुत पसंद आता है। अगर आप भोजपुरी सिनेमा और गानों के दीवाने हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पवन सिंह और काजल राघवानी का सुपरहिट गाना ‘लेहब चुम्मा एक लाख में’ यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। इस गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस हिट जोड़ी की जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ गाने में मजेदार लिरिक्स और शानदार डांस मूव्स देख आप खुश होने वाले हैं।

फिल्म Sarkar Raj का गाना

‘लेहब चुम्मा एक लाख में’ भोजपुरी फिल्म ‘सरकार राज’ का एक रोमांटिक गाना है। इस गाने में नजर आए पवन सिंह और काजल राघवानी ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। काजल की खूबसूरती और पवन सिंह के दमदार अंदाज ने इस गाने को बेहतरीन बना दिया है। इस गाने को देखने और सुनने के बाद यह कहा जा सकता है कि ये भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बेहतरीन सॉन्ग है। भोजपुरी सुपरस्टार और गायक पवन सिंह की फिल्म ‘सरकार राज’ का ये गाना तेजी से वायरल है।

जबरदस्त केमिस्ट्री ने दर्शकों को बनाया दीवाना

गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी के बीच की केमिस्ट्री देख कोई भी उनका दीवाना हो जाएगा। उनके शानदार एक्सप्रेशन और एनर्जेटिक डांस मूव्स इस गाने को बेहद खास बनाते हैं। गाने के बोल और म्यूजिक इतने मजेदार है कि सुनते ही आप नाचने लगेगे। ‘लेहब चुम्मा एक लाख में’ 2017 में रिलीज हुआ था, जिसका जलवा आज भी कायम है। पवन सिंह और काजल राघवानी जैसे सितारों ने साबित कर दिया है कि भोजपुरी गाने भी क्वालिटी और मनोरंजन के मामले में किसी से कम नहीं हैं। इस गाने को यूट्यूब के पॉपुलर चैनल वेव मूसी पर 112 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें

180 करोड़ में बनी फिल्म का खलनायक कर गया हीरो को चारों खाने चित, कटीली आंखों वाले विलेन की हो रही वाहवाही

Bigg Boss 18 को मिले टॉप 10 कंटेस्टेंट, हाथापाई और खतरनाक झगड़के बीच बेघर हुई ‘Singham Girl’

Pawan Singh भोजपुरी सुपरस्टार का नया गाना रिलीज हो गया है। रिलीज के बाद से ही गाना छा गया है। पवन सिंह के गाने को बार-बार देखा जा रहा है, यही वजह है कि झट से इसे 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।

Pawan Singh भोजपुरी पावर स्टार सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और सिंगिग के दम पर वो छाए रहते हैं। पवन सिंह का सिक्का बॉलीवुड में भी चल पड़ा है। भोजपुरी गानों का जलवा उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी दिखाया है। इस साल एक्टर के कई गाने रिलीज हुए। हाल में ही एक और नया गाना रिलीज हो गया है।

दो दिन पहले ही रिलीज हुआ ये गाना सोशल मीडिया पर छाया गया है। इस गाने का नाम ‘बियाहल महिला’ है और इसे लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। अब ये गाना धमाल मचा रहा है। इस गाने को दो दिन के भीतर ही 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। अब इस गाने को चलाने के पीछे पावर स्टार पवन सिंह का ही सीधा हाथ। उनकी फैन फॉलोइंग का जादू एक बार फिर चला है और फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।

‘बियाहल महिला’ हुआ वायरल

गाना ‘बियाहल महिला’ सुर म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। पवन सिंह ने इस गाने में अभिनय के साथ ही आवाज दी है। इस गाने में उनका साथ भोजपुरी स्टार महिला सिंगर शिल्पी राज ने दिया है। दोनों की आवाज का असर अब इंटरनेट पर देखने को मिल रहा है। उनके सुरों की मिठास लोगों के दिलों में उतर रही है।

गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस पल्लवी सिंह थिरकती नजर आ रही हैं। दोनों की केमेस्ट्री देखते ही बन रही है। गाने की वीडियो क्वालिटी भी दमदार है। इस गाने का प्रोडक्शन काफी अच्छे से किया गया है, जिससे जाहिर हो रहा है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अब काफी सुधार हो रहा है।

क्या है Pawan Singh का कहना

बता दें, पवन सिंह ने ‘बियाहल महिला’ को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि इसे मेरे फैंस और भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए तैयार किया गया है। मुझे खुशी है कि इस गाने को लोगों का इतना प्यार मिला।’ इस गाने को पहले ही दिन 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया था और ये सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा और गाने को 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए।

गाने को लेकर पवन सिंह ने आगे कहा, ‘शिल्पी राज के साथ ये गाना एक बेहतरीन अनुभव है और दोनों की आवाज का संगम दर्शकों को पसंद आ रहा है। वीडियो में मेरी और पल्लवी सिंह की केमिस्ट्री भी दर्शकों को जम रही है। मैं अपने सभी फैंस का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने इस गाने को इस कदर प्यार दिया।’

यह भी पढ़ें

BB 18: घर से बाहर हुआ टॉप-5 का ये कंटेस्टेंट, नम आंखों से दी विदाई, फूट-फूटकर रोईं चाहत पांडे

Samsung 2025 की शुरुआत में करेगा बड़ा धमाका, Samsung Galaxy S25 5G की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा

Bhojpuri Film Award 2024: भोजपुरी सिनेमा के सबसे मशहूर अवॉर्ड शो में से एक 19वां भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड (BFA) मुंबई में होस्ट किया गया था। इस शो में देश जाने माने सिंगर उदित नारायण भी पहुंचे थे। यहां देखें पूरी लिस्ट…

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड इवेंट में शुमार ‘Bhojpuri Film Award 2024‘ का 19वां संस्करण हो चुका है। हर साल होने वाले इस अवॉर्ड शो की शुरूआत श्री विनोद कुमार गुप्ता ने की थी जो इसके संस्थापक और अध्यक्ष हैं। 19वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड समारोह का आयोजन मुंबई के अथर्व ऑडिटोरियम में हुआ था। इस इवेंट में मनोरंजन, संस्कृति और सिनेमा का शानदार संगम देखने को मिला था। पवन सिंह से लेकर निरहुआ तक, कई भोजपुरी एक्टर, एक्ट्रेस और सिंगर को उदित नारायण ने सम्मानित किया

Bhojpuri Film Award 2024 विजेता

2024 के 19वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड के विनर की लिस्ट आ चुकी है। इस साल बेस्ट फिल्म का खिताब ‘माई: प्राइड ऑफ भोजपुरी’ को दिया गया। इसके साथ ही बेस्ट गायक (पुरुष) का खिताब दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (जान लेबू का) और बेस्ट गायक (महिला) का खिताब प्रियंका सिंह (माई प्राइड ऑफ भोजपुरी) को मिला है। बेस्ट एक्टर का खिताब पवन सिंह (बेवफा सनम) और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए अंजना सिंह (सिंह साहब द राइजिंग) के लिए मिला है। वहीं पॉपुलर एक्टर के लिए यश कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं, बेस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस का खिताब काजल यादव को दिया गया।

इन भोजपुरी स्टार्स ने भी मारी बाजी

बेस्ट निर्देशक: राजकुमार आर. पांडेय (इश्क)

बेस्ट संवाद लेखक: रजनीश मिश्रा (विवाह 3)

बेस्ट सहायक अभिनेता: अवधेश मिश्रा (विवाह 3)

बेस्ट सहायक अभिनेत्री: निशा तिवारी (दाग एगो लांचन)

बेस्ट नकारात्मक भूमिका: जे. नीलम (सेनूर)

बेस्ट कहानी: अरविंद तिवारी (देवरानी जेठानी 01)

बेस्ट एक्शन निर्देशक: दिनेश यादव (मिलिए ना मिला रे मन का)

बेस्ट कोरियोग्राफर: संजय कोर्वे (जान लेबू का)

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

अरशद अशफाक खान, प्रदीप सिंह, रितेश पांडे, अजय गुप्ता, विधायक विनय बिहारी, मनोज कुमार को (बिलीव म्यूजिक इंडिया), ‘सेनूर’ और ‘एक दिन की सास’ जैसी मूवीज को सामाजिक मुद्दों पर बनी बेस्ट फिल्मों की कैटेगरी में विशेष सम्मान दिया गया। बता दें कि इस समारोह की शुरुआत भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स के माध्यम से साल 2005 में की गई थी।

यह भी पढ़ें

Allu Arjun ने ‘पीड़ित बच्चे’ के लिए शेयर किया इमोशनल नोट, जताई चिंता, कहा- ‘मुझे उसकी फिक्र है’

Shabana Azmi: पेट्रोल पंप पर बेची कॉफी, दो बार आत्महत्या की कोशिश की, आज हैं करोड़ों की मालकिन

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह का हर गाना रिलीज होते ही लोगों के बीच छा जाता है। वह अपने करियर में कई मशहूर एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन पर गर्दा उड़ा चुके हैं, लेकिन पावर स्टार के साथ जिस एक्ट्रेस की जोड़ी दर्शकों के बीच हिट हुई। वह आज भी चर्चा में रहती है।

भोजपुरी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर और सिंगर पवन सिंह हाल ही में बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री 2’ के काटी रात मैंने खेतों में गाने को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। इस हिट के बाद उन्होंने राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का गाना चुम्मा से तहलका मचा दिया था।

वहीं अपने गाने, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और फिल्मों के लिए हमेशा खबरों में बने रहने वाले पवन सिंह ने भोजपुरी की कई टॉप एक्ट्रेस संग काम किया है, लेकिन जिसके साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री स्क्रीन पर हिट साबित हुई। उसे लोगों से बहुत प्यार मिला है। हालांकि, पावर स्टार पवन ने रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और अंतरा बिस्वास जैसी एक्ट्रेस संग भी काम किया है।

इस एक्ट्रेस संग हिट हुई पवन सिंह की केमिस्ट्री

पवन सिंह ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं जो सोशल मीडिया पर आज भी गर्दा उड़ा रहे हैं और उन्हें मिलियन, बिलियन में व्यूज मिले हैं। लेकिन, आज हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि अक्षरा सिंह है, जिन्हें भोजपुरी सिनेमा की सबसे दमदार एक्ट्रेस कहा जाता है। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाईं।

आज वह दर्शकों के बीच सिर्फ अपनी फिल्मों और लुक्स की वजह से ही नहीं बल्कि गानों के लिए भी काफी मशहूर हैं। अक्षरा सिंह और पवन सिंह की ऑन-स्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री आज भी लोगों के बीच काफी चर्चा में है। इनका कोई भी गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है।

इस जोड़ी ने भोजपुरी गानों से मचाया तहलका

पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने ‘हमहु जवान बानी तुहू जवान’, ‘दोल्हा पट्टी’, ‘भर जाता ढोढ़ी मोर पसीना से’, ‘पियायी दा ना हो कुईया के पानी’ और ‘तानी फेरे दी बलम जी’ जैसे साथ में सुपरहिट गाने दिए है। ये गाने आज भी यूट्यूब और सोशल मीडिया पर छाए है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने साथ में कई फिल्मों में भी काम किया है। दोनों को भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप जोड़ियों में से एक माना जाता है।

यह भी पढ़ें

‘आई एम सॉरी पापा’, आशिका भाटिया के घर पसरा मातम, पिता राकेश भाटिया के निधन से टूटीं एक्ट्रेस

Bigg Boss 18: टाइम गॉड बनते ही कंटेस्टेंट के बदले रंग, राशन बंटवारे के बीच हुआ घमासान युद्ध