Tag

Punjab

Browsing

Punjab के मानसा में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बड़ा बवाल किया है। प्रदर्शनकारी किसान पुलिस से भिड़ गए और हिंसक झड़प में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

चंडीगढ़ः पंजाब के मानसा में बड़ा बवाल हो गया है। किसानों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। किसानों ने भी पुलिस पर पथराव किया। हिंसक झड़प में तीन थानाध्यक्ष और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। एसएचओ भीखी के दोनों हाथ टूट गए हैं। दूसरी ओर कुछ किसानों के भी जख्मी होने की खबर भी सामने आ रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गैस पाइपलाइन को लेकर चल रहा है विवाद

बताया जा रहा है कि मानसा के लेलेवाला गांव में पुलिस और किसानों के बीच तीखी झड़प हो गई। टकराव के दौरान किसानों और पुलिस अधिकारियों समेत कई लोग घायल हो गए। किसानों के मनसा से लेलेवाला तक मार्च करने से तनाव बढ़ गया। गुजरात गैस पाइपलाइन परियोजना को लेकर किसानों की सरकार से असहमति है। पुलिस का कहना है कि जब किसान उत्तेजित हो गए तो लाठीचार्ज करना पड़ा। SHO भीखी को गंभीर चोटें आईं। उनके दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। झड़प के दौरान दो अन्य थानेदार और कई पुलिस अधिकारी घायल हो गये।

जानकारी के अनुसार, सभी किसान तलवंडी साबो से मानसा वाया संगरूर की तरफ आ रहे थे। बताया जा रहा है कि किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इसमें कुछ किसान घायल भी हो गए।

इलाके में फिलहाल शांति

यह घटना देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौके पर अब शांति है। इलाके में पुलिस अभी भी तैयार की घई है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

बता दें कि किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कल पंजाब की सीमाओं से किसानो का दिल्ली कूच फिर से होगा। कांग्रेस के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग पूनिया का कहना है कि हरियाणा सरकार किसानों को दिल्ली जाने से रोक रही है।

यह भी पढ़ें

Shalini Passi: करोड़ों की मालकिन, कमाई के सारे पैसे कर देती हैं दान, अब ‘बिग बॉस 18’ में धूम मचाने को तैयार

लापता हुए कॉमेडियन सुनील पाल! पत्नी ने किया दावा, पुलिस ने दिया ये जवाब

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे। उनकी यात्रा के दौरान एक लड़की ने मंदिर परिसर में राहुल गांधी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप लगाया और नाराजगी जताई है।

महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव होने वाले हैं। 20 नवंबर को महाराष्ट्र में मतदान किया जाएगा। वहीं चुनाव के रिजल्ट 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बीच कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पंजाब के अमृतसर पहुंच गए। वहां उन्होंने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और सेवा में भी भाग लिया। लेकिन राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर अब हंगामा मच चुका है। दरअसल स्वर्ण मंदिर में राहुल गांधी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के लेकर एक लड़की ने आपत्ति जताई है। उस लड़की का कहना है कि गुरु के दरबार में सब बराबर हैं। बता दें कि राहुल गांधी जब स्वर्ण मंदिर पहुंचे उस दौरान उनका जोरदार स्वागत हुआ।

स्वर्ण मंदिर पहुंचे राहुल गांधी

इस दौरान राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर में लोगों से मुलाकात की और मत्था टेकने के बाद सेवा करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने पानी पिलाने और बर्तन धोने की सेवा की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ गुरजीत सिंह औजला और पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी समेत कई नेता थे। मंदिर परिसर में राहुल गांधी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने को लेकर एक लड़की भड़क गई और मंदिर परिसर में ही उसने हंगामा मचा दिया। लड़की का आरोप था कि राहुल गांधी को स्वर्ण मंदिर में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। लाइन में लगे लोगों को साइड करके राहुल गांधी को आगे बढ़ाया गया और उन्हें अलग से दर्शन कराया गया।

वीआईपी ट्रीटमेंट पर मचा बवाल

आरोप लगाने वाली लड़की ने सवाल किया कि गुरु जी के दरबार में जब सब बराबर हैं तो राहुल गांधी को स्पेशल ट्रीटमेंट क्यों दिया गया। लड़की ने कहा कि राहुल गांधी अगर वीआईपी हैं, तो स्पेशल ट्रीटमेंट गुरुघर के बाहर होगा। गुरुद्वारे के अंदर सब बराबर हैं। स्वर्ण मंदिर परिसर में लड़की ने जब अपना आपा खो दिया तो लोग उसे समझाने और शांत कराने लगे। बावजूद इसके लड़की नहीं मानी। इस दौरान मंदिर परिसर में लड़की बार-बार एक ही रट लगाती दिखी कि ‘गुरु के दरबार में सब बराबर हैं, तो राहुल गांधी की खास खिदमत क्यों की गई।

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में जोरदार वार-पलटवार के बीच थमा प्रचार, इन दिग्गज नेताओं की तरफ से चले जुबानी तीर

अमिताभ बच्चन से धर्मेंद्र तक, बॉलीवुड के इन 7 दिग्गजों का दिखा है भोजपुरी फिल्मों में जलवा