Tag

Ranbir Kapoor

Browsing

रणबीर कपूर ने हाल ही में अपने नए घर का दौरा किया है। 250 करोड़ रुपयों की कीमत से बने इस घर में जल्द ही ये बॉलीवुड कपल शिफ्ट हो सकते हैं। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

बॉलीवुड सितारों की चमकदार दुनिया की दीवानगी फैन्स में अक्सर देखने को मिलती है। फिल्मी सितारों के घर से लेकर मंहगी कारों की चर्चा अक्सर होती रहती है। आज भी बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के बंगले फैन्स से घिरे रहते हैं। अभी शाहरुख खान के पास बॉलीवुड सितारों में सबसे महंगा घर है।

लेकिन अब जल्द ही ये रिकॉर्ड टूटने वाला है। क्योंकि रणबीर कपूर की लाडली Raha Kapoor का आलीशान घर बनकर तैयार हो गया है। करीब 250 करोड़ की लागत से बना ये घर बॉलीवुड सितारों में सबसे महंगा होने वाला है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इस घर का नाम अपनी दादी कृष्णा कपूर के नाम पर रखा है।

हालांकि इस घर का मालिकाना हक राहा के नाम पर बताया जा रहा है। इस घर की कीमत शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ और अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ से भी ज्यादा रहने वाली है। ये घर बनकर लगभग तैयार हो गया है। हाल ही में रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट, बेटी राहा और मां नीतू के साथ इसे देखने पहुंचे थे।

इन सितारों के यहां पहुंचने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पेस्टल को-ऑर्ड सेट पहने नीतू कपूर को आवास के बाहर देखा गया। इस दौरे में उनके साथ आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी शामिल थीं। बहुमंजिला घर के संबंध में उनके साथ समन्वय करने के लिए परिवार के साथ लोगों का एक समूह भी आया था।

दादी के नाम पर रखा बंगले का नाम

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बंगले का नाम अभिनेता की दादी कृष्णा राज कपूर के नाम पर रखा गया है। 250 करोड़ रुपये की यह संपत्ति इस स्टार कपल ने अपनी बेटी Raha Kapoor को उपहार में दी है। इससे पहले पपराज़ो विरल भयानी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में फैन्स को नए घर की एक झलक मिली थी। जिसमें एक ग्रे और ऑफ-व्हाइट बाहरी हिस्सा है, जो बड़ी खिड़कियों और बालकनियों से भरा है। ये 6 मंजिला इमारत अब रणबीर और आलिया भट्ट का नया आसियाना हो सकता है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट वर्तमान में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में खबर आई है कि तीनों कलाकारों ने जबरदस्त इमोशनल सीन शूट किए हैं। लव एंड वॉर के अलावा रणबीर कपूर नितेश तिवारी की रामायण: भाग 1 पर भी काम करने में व्यस्त रहेंगे। साईं पल्लवी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जो माता सीता की भूमिका निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें

लॉस एंजिल्स की आग में फंसी बॉलीवुड डीवा, जान बचाकर निकली, वीडियो बनाकर दिखाया भयानक मंजर

Hrithik Roshan: जन्मदिन पर फैन्स को ‘ग्रीक गॉड’ का तोहफा, OTT पर दिखेगी परिवार की झलक, शाहरुख खान और चोपड़ा भी बताएंगे किस्से

Anushka Sharma और Ranbir Kapoor ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली थी। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक बार रणबीर कपूर ने अनुष्का को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया था। उन्होंने उस एक्टर के बारे में बताया, जिसे अनुष्का से प्यार हो गया था।

Anushka Sharma और Ranbir Kapoor बॉलीवुड के उन सितारों में हैं, जो काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने 2016 में रिलीज हुई ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी कैमेस्ट्री देखने को मिली। दोनों की दोस्ती कम मशहूर नहीं है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान इनकी स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिली, जो दोनों के फैंस को भी बेहद पसंद आई। प्रमोशन के दौरान अक्सर रणबीर, अनुष्का के साथ हंसी-मजाक करते नजर आते थे और इसी दौरान रणबीर ने अनुष्का को लेकर एक खुलासा भी किया था, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया।

Anushka के प्यार में पड़ गया था एक्टर

ऐ दिल है मुश्किल के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने अनुष्का शर्मा को ‘फ्रेंड जोनिंग का चैंपियन’ बताया था। उन्होंने बताया कि अनुष्का के साथ काम कर रहा एक एक्टर सच में उनके प्यार में पड़ गया था, लेकिन एक्ट्रेस ने उससे दोस्ती कर ली और उसे फ्रेंड जोन कर दिया। रणबीर के खुलासे के बाद अनुष्का भी हैरान रह गईं और रणबीर की बातों पर रिएक्ट करते हुए तुरंत कहा कि वह एक आर्मी बैकग्राउंड से हैं। उनके पापा आर्मी में थे और उनके हमेशा मेल फ्रेंड रहे हैं। अनुष्का के अनुसार, उनके लिए लड़के और लड़कियों दोनों से बॉन्ड बनाना नेचुरल है, उन्होंने कभी दोस्ती को जेंडर के चश्मे से नहीं देखा।

Ranbir ने एक्टर के सरनेम का किया था खुलासा

Ranbir ने इस दौरान उस एक्टर के सरनेम का भी खुलासा किया, जो अनुष्का के साथ काम करते हुए उनके प्यार में पड़ गया था। रणबीर ने कहा- ‘लेकिन, ये लड़कों को समझ नहीं आता है। उन्हें लगता है कि ये मेरी अच्छी दोस्त है तो मुझे इससे प्यार हो गया है। लेकिन, लड़की कहती है कि यार ऐसा कुछ नहीं है, हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। मैं सिर्फ ये बताऊंगा कि उसका सरनेम कपूर है।’

Anushka-Virat की शादी

Anushka Sharma ने 2017 में भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli से शादी कर ली थी। दोनों ने इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। इससे पहले दोनों ने कुछ साल एक-दूसरे को डेट भी किया। शादी के बाद कपल ने 2021 में बेटी वामिका का इस दुनिया में स्वागत किया और 2023 में अनुष्का ने बेटे अकाय को जन्म दिया। इन दिनों कपल अपने बच्चों के साथ लंदन में है। चर्चा है कि अनुष्का-विराट अपने बच्चों को कैमरों से दूर रखने के लिए विदेश में सेटल होने की योजना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें

4 दिनों में 2 मिलियन पार कर गया Khesari Lal Yadav का गाना, लगातार हो रहा ट्रेंड

मनमुटाव की खबरों पर लगा काला धब्बा! विदेश से साथ लौटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, ये रहा वीडियो

2024 क्रिसमस लंच पर Kapoor family की तीन पीढ़ियां फिर एक बार साथ नजर आईं। इस सेलिब्रेशन की तस्वीर Neetu kapoor और Navya nanda ने अपने Instagram पर शेयर कीं। क्रिसमस के जश्न में आलिया-रणबीर अपनी बेटी राहा संग दिखाई दिए।

Kapoor family जो हमेशा अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर चर्चा में रहता है। हाल ही में इस जश्न की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। क्रिसमस लंच पर एक बार फिर पूरी फैमिली इकट्ठा हुई है। नीतू कपूर और नव्या नंदा ने बुधवार, 25 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं। वहीं इस सेलिब्रेशन के कुछ वीडियो भी लाइमलाइट में बने हुए हैं, जिसमें आलिया-रणबीर अपनी बेटी राहा संग दिखाई दे रहे हैं।

Kapoor family की तीन पीढ़ियों ने साथ मनाया क्रिसमस

नीतू कपूर ने एक ग्रुप फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने कपूर फैमिली की तीन पीढ़ियों के साथ मुस्कराते हुए पोज देते नजर आ रही हैं। उन्होंने इसका कैप्शन लिखा, ‘फैमिली क्रिसमस सेलिब्रेशन।’ तस्वीर में राहा अपनी मां आलिया भट्ट की बाहों में लिपटी हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि उनके पिता रणबीर कपूर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

अगस्त्य नंदा और नव्या भी इस खास दिन पर दिखाई दिए, जबकि रणधीर कपूर और बबीता नीतू के साथ क्रिसमस लंच पर साथ नजर आए। जहान कपूर भी मुस्कुराते हुए इस शानदार तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं। नव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर पारिवारिक फोटो के साथ-साथ अपनी चचेरी बहन और मौसी निताशा नंदा के साथ भी एक तस्वीर पोस्ट की है।

क्रिसमस लंच पर करीना-सैफ नहीं आए नजर

हालांकि, करीना कपूर, सैफ अली खान और उनके बच्चे तैमूर और जेह इस क्रिसमस लंच में शामिल नहीं हुए क्योंकि वो अपनी छुट्टियों के लिए बाहर गए हुए है। करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर भी इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थीं। इससे पहले बुधवार दोपहर को, रणबीर और आलिया को कपूर परिवार के लंच में राहा के साथ देखा गया।

रणबीर-आलिया का वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ और नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में नजर आने वाले हैं। ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर और अभिनेता विक्की कौशल के साथ आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। ‘ब्रह्मास्त्र: भाग 1 – शिवा’ के बाद दोनों दूसरा साथ में दिखाई देने वाले हैं।

यह भी पढ़ें

Pushpa 2 के सामने ‘Baby John’ पड़ी हल्की, वरुण धवन की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

धुले में धूमस्टाइल चोरों का आतंक, पहले बाइक आगे लगाई फिर चेन छीनकर भागे, CCTV वीडियो आया सामने