Tag

Sukhbir Singh Badal

Browsing

Sukhbir Singh Badal पर यह जानलेवा हमला तब हुआ, जब वह स्वर्ण मंदिर के बाहर दरबान बनकर धार्मिक सजा के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। हमलावर की फायरिंग से स्वर्ण मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया।

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले का वीडियो सामने आया है। सुखबीर बादल पर अमृतसर में फायरिंग हुई है लेकिन वह इस हमले में बाल-बाल बच गए। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स रिवॉल्वर निकालकर सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग करने की कोशिश करता है। हालांकि, वहां खड़े शख्स उसे रोक देते हैं। यह हमला तब हुआ, जब सुखबीर सिंह बादल सहित शिरोमणि अकाली दल के नेता 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा उनके लिए घोषित धार्मिक दंड के तहत ‘सेवा’ कर रहे थे।

बुजुर्ग हमलावर के गोली चलाते ही मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में ले लिया है। उसके पास से पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। आरोपी का नाम नारायण सिंह बताया जा रहा है और वह कट्टरपंथी विचारधारा का है।

Video Source (NDTV)

दरबान बन काट रहे थे सजा, तभी चली गोली

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर बुजुर्ग ने मौका देखकर सुखबीर सिंह बादल पर गोलियां चला दीं। दरअसल, सुखबीर सिंह बादल दरबार साहिब के गेट पर दरबान के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। वह धार्मिक सजा के तौर पर दरबान के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। तभी एक हमलावर सामने से आता है और उन पर पिस्तौल तान देता है। वह अपनी जेब से बंदूक निकालता है और सुखबीर सिंह बादल पर तान देता है। इसके बाद सुखबीर सिंह बादल के बगल में खड़े सेवादारों में से एक आगे बढ़ता है और हमलावर को रोकता है।

स्वर्ण मंदिर परिसर में मचा हड़कंप

जब तक वह रोक पाता, तब तक फायरिंग हो जाती है लेकिन गनीमत यह रही कि यह मिसफायर हो गई और इसमें किसी को कुछ नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। दरबार साहिब के सामने हमलावर की फायरिंग से स्वर्ण मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल सुखबीर सिंह बादल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

कौन है सुखबीर बादल का हमलावर?

  • हमलावर का नाम नारायण सिंह चौरा है
  • खालिस्तान का समर्थक है नारायण सिंह
  • आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़़ा
  • चंडीगढ़ जेल ब्रेक कांड का भी आरोपी
  • जेल ब्रेक में 2 साल की सजा हो चुकी है
  • हथियारों की तस्करी में भी आया है नाम

यह भी पढ़ें

IPS Officer Road Accident: अपनी पहली पोस्टिंग के लिए जा रहा था IPS अधिकारी, तभी हो गई उसकी मौत, सामने आई वजह

Bigg Boss 18: ‘एक मालिक और दूसरा…’ विवियन-अविनाश की दोस्ती पर कंटेस्टेंट ने कसा तंज, सलमान खान ने दिया करारा जवाब